सीएम धामी ने अयोध्या के लिए रेल-हवाई सेवा शुरू करने का किया अनुरोध
उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अयोध्या के लिए देहरादून से रेल व हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय रेल मंत्री को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदेभारत रेल सेवा का विस्तारीकरण अयोध्या तक किया जाए। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापित हो रही है। ऐसे में देवभूमि उत्तराखंड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का अवागमन श्रीराम जन्मभूमि में भी होगा। ऐेसे में देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदेभारत रेल का अयोध्या तक विस्तार होने से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड से अयोध्या के लिए कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है। उत्तराखंड में भी हवाई सेवा के जरिये देश-विदेश के श्रद्धालु आते हैं। यहां से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इन कठिनाइयों के समाधान के लिए प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना बेहद जरूरी है। इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating