प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द ही मिल सकती है 4% डीए की सौगात
उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को आश्वासन दिया है। कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द ही चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की सौगात मिल सकती है। परिषद के मुताबिक, एक-दो दिन में डीए जारी हो जाएगा। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से राज्य सचिवालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी डीए की किस्त जारी करने का अनुरोध किया। किस्त जारी होने के बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के समक्ष पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था को लागू करने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में शिथिलीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा। पांडेय के मुताबिक, बुधवार को परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एसीपी के तहत 10,16 व 26 वर्ष की सेवा में पदोन्नति वेतनमान मंजूर किए जाने के लिए बैठक की मांग की। इस पर उन्होंने जल्द बैठक बुलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चौधरी ओमवीर सिंह, अरविंद बिज्लवाण शामिल थे।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating