मुख्यमंत्री धामी ने एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

Read Time:2 Minute, 22 Second

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8-9 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी समिट है। अभी तक ढ़ाई लाख करोड़ रुपये से अधिक के करार हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि निवेश करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में ऐसे करारों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है, जिनसे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, सचिव विनोद कुमार सुमन, एडीजी ए.पी अंशुमन उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी देहरादून सोनिका,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा,एसएसपी देहरादून अजय कुमार एवं आयोजन के कार्यों में लगे अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *