देहरादून समेत प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम,ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान बना हुआ है सामान्य से अधिक
उत्तराखंड:- देहरादून समेत प्रदेश में मौसम शुष्क है। पारा सामान्य से अधिक होने से कड़ाके की ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, दून में अगले दो दिन निवेशक सम्मेलन के दौरान आसमान साफ रहेगा। चटख धूप खिलने के साथ ही तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने का अनुमान है। सुबह बेहद हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है। गुरुवार को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहा। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। अगले एक सप्ताह के भीतर सुबह-शाम ठंड में खासा इजाफा हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले दो दिन वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating