उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड की जा रही महसूस

Read Time:1 Minute, 52 Second

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। चारधाम समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम करवट बदल सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने की आशंका है। सोमवार को दून में दिन में मौसम सामान्य रहा और शाम को हल्की हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार हैं। आज शाम तक पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और हल्की वर्षा की आशंका है। निचले इलाकों में आंशिक बादलों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *