मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Read Time:1 Minute, 10 Second

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

मोहन यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *