महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से की भेंट, दी उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी - Uttarakhand Samachar

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी दी। अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए आजकल उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ-साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्निशियनों को विशेष मौके मिलेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *