मुख्यमंत्री धामी ने एनएसई के अधिकारियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए किया आमंत्रित
मुंबई:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, NSE पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, NSE की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 और 09 दिसंबर 2023 को देहरादून में होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में एंटरप्रेन्योरशिप अपॉर्चुनिटी को बढ़ाने के एनएसई राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में भी राज्य सरकार के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
Uttarakhand Politics: पुल की सड़क धंसने पर भाजपा सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग
देहरादून:- नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बड़ी बारिश के बाद धंसने...
Uttarakhand Politics News: 2022 में थे 42 RUPP, अब सिर्फ 25 दलों के पास बची जगह
देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को...
हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त...
श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं की पार्टी में एंट्री
श्रीनगर गढ़वाल:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी...
थार की छत बनी शराब पार्टी का अड्डा! रुद्रपुर में युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल
रुद्रपुर:- शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, अल्मोड़ा-रुद्रपुर-श्रीनगर-हरिद्वार में बदले अधिकारी
अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन की ओर से...

Average Rating