देहरादून:- देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बन्नू स्कूल में सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय हुई अव्यवस्था पर जांच के आदेश दे दिए है। एसएसपी ने एसपी सिटी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। आपको बताते चले की बीते दिन सीएम धामी लंदन के दौरे से वापस आ गए है। सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त बड़ी संख्या में अति उत्साह में लोग हेलीकॉप्टर के बेहद नजदीक आ गए थे इससे बड़ा हादसा हो सकता था साथ ही वीवीआईपी सुरक्षा को भी खतरा था हालांकि एसएसपी अजय सिंह खुद मौके पर मौजूद थे और भीड़ को समय से नियंत्रित कर लिया गया था। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation श्री चर्तुथ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 अक्टूबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि