पिथौरागढ़:- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री सेना, ITBP और BRO कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गुंजी गांव का दौरा करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। वे पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी ने की पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रंगा समाज के लोगों ने पीएम को पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया। पीएम ने डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की। डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। पीएम गुंजी में रं समाज के लोगों से बातचीत करेंगे और स्टाल का निरीक्षण करेंगे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में नौ लाख से अधिक लोग उठा चुके हैं आयुष्मान योजना का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चर्चा कर किया उनका उत्साहवर्द्धन