ईडी ने किया पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक के डायरेक्टर राजपाल वालिया को गिरफ्तार
देहरादून:- पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक के डायरेक्टर राजपाल वालिया को बुधवार को ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया। सुद्धोवाला जेल में औपचारिक गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उसे पांच दिन की कस्टडी रिमांड भी लिया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। पिछले महीने वालिया की पत्नी शैफाली को भी ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब भी पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल फरार चल रहे हैं।
फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये एडवांस लेने वाली रियल एस्टेट कंपनी पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक वर्ष 2020 में विवादों में आई थी। इसके मालिक दीपक मित्तल, उसकी पत्नी राखी मित्तल और डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ केस दर्ज हैं। तब से सभी फरार चल रहे थे। इसी बीच पिछले दिनों एसटीएफ ने राजपाल वालिया को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में वह सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था।
करोड़ों रुपये के इस घोटाले में ईडी ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके तहत ग्रुप की 31 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी जब्त किया जा चुका था। अब ईडी ने बुधवार को वालिया को जेल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे 23 अक्टूबर तक कस्टडी रिमांड में लिया गया है। ईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। पांच दिन की कस्टडी रिमांड में वालिया से ईडी कई राज उगलवा सकती है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating