मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, मॉर्निंग वॉक पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर, देवभूमि आने के लिए किया  आमंत्रित - Uttarakhand Samachar

अहमदाबाद:-  दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकोनॉमी  के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *