चमोली:- बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज पूर्वाह्न 11.30 बजे बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। श्री बदरीनाथ नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ दर्शन से पहले अभिनेत्री ने आज सुबह बाबा केदार के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation प्रदेश में लागू शराब नीति को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया विरोध, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना मुख्यमंत्री धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का किया औचक निरीक्षण