उद्यान विभाग में हुए घोटाले की CBI जांच के आदेश के बाद भी जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश
मसूरी:- नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मसूरी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस पुतला छीनकर साथ ले गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज बंद करने का काम कर रही। लोकतंत्र में भाजपा सरकार विरोध के तरीके को बंद कर रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता भाजपा को देगी। कहा कि भाजपा सरकार में उद्यान विभाग में बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन सरकार जांच से घबरा रही है। आखिर सरकार किसको बचाने का काम कर रही?। जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई आखिर क्यों नहीं कर रही है? कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
More Stories
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...

Average Rating