मुख्यमंत्री धामी ने शिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, शिकारियों के खिलाफ अब रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
देहरादून:– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बाघों का शिकार करने वाले और इस अपराध में लिप्त रहने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। सीएम शुक्रवार को कार्बेट के झिरना जोन आए थे और यहां सुरक्षा कमिर्यों के साथ गश्त भी की थी।
उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सभी 13 जिलों में बाघ हैं। पहाड़ों में शक्ति स्थल मां पूर्णागिरि, गर्जिया मां, चंडी महाकाली ,मां जयंती, मां बाराही देवी आदि भवानी मां के स्वरूप है। इन सभी शक्ति स्थलों के आसपास शक्ति की सवारी यानी बाघों की मौजूदगी है। कार्बेट पार्क से सटे पश्चिमी वृत्त में ही 216 टाइगर हो गए है। उन्होंने जंगल के राजा बाघ को सुरक्षा देने के लिए पैदल गश्त को जरूरी बताया।
सीएम ने टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स भी जल्द बनाने की बात कही। उन्होंने चीफ वार्डन वाइल्डलाइफ को अब तक पकड़ी गई खालों की जांच करने को कहा। बाघ यहां के होंगे तो सख्त कार्रवाई होगी। गृह मंत्री को भी वन कर्मियों को सशस्त्र ट्रेनिंग दिए जाने का सुझाव दिया है। जंगल सुरक्षित करने के लिए वन क्षेत्रों से जमीन जिहाद के नाम पर हो रहे अतिक्रमण धार्मिक चिन्ह हटाए हैं। टाइगर टूरिज्म बढ़ाने को रामनगर तराई डिवीजन में एक और गेट पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating