2 से 7 अक्टूबर तक के लिए देहरादून से चलने वाली ये ट्रेन हुई रद्द
देहरादून;- वाराणसी रेलवे स्टेशन के यार्ड का रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते देहरादून से वाराणसी और वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के लिए रद्द किया गया है। ट्रेन के रद्द रहने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। इसके अलावा सोमवार को हावड़ा से योगनगरी आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन में पहुंची। वहीं योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक केआर मीणा ने बताया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रेन रद्द या देरी से चल रही है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating