अवैध कब्जा किए बैठे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता को सिंचाई विभाग ने भेजा नोटिस

Read Time:2 Minute, 8 Second

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के वर्तमान अधीक्षण अभियन्ता हरिचन्द सिंह राणा लंबे समय तक हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में भी तैनात रह चुके हैं। अब उनको उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के आवास पर अवैध कब्जा करने का नोटिस भेजा गया है। मध्य गंगा सिंचाई विभाग की ओर से उन्हें अवैध कब्जे को खाली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 7.26 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

पिछले करीब 10 साल से एच.सी.एस. राणा की ओर से सरकारी आवास का किराया नहीं जा रहा था और उस पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। आश्चर्य है कि विकास प्राधिकरण एक ऐसा विभाग है, जो दूसरो को आवास देने का कार्य करता है और उसके ही अधिकारियों द्वारा सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।

यह एक मामला नहीं है, बल्कि विवादों का तो इनसे पुराना नाता रहा है। अभी पिछले ही महीने संन्यास रोड कनखल में इनके बेटे का चार मंजिला होटल निर्माण, जो अवैध रूप से बिना नक्शा पास करे किया जा रहा था, उसको हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील किया था। सूत्रों से यह भी पता चला है कि जूर्स कन्ट्री जैसी बड़ी ग्रुप हाउसिंग योजना का फर्जी कम्पलीशन जारी करने के सम्बन्ध में विभाग की ओर से इनके खिलाफ जांच चल रही है। अब देखने की बात रहेगी कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी की कार्यशैली पर शासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *