आज विधानसभा मानसून सत्र में 1100 करोड़ का अनुपूरक बजट विधेयक सदन में होगा पेश
उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा सदन में एक दर्जन के करीब नए विधेयक भी रखें जाएंगे। विदित है कि मंगलवार 05 सितंबर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास और पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई, और भोजनावकाश के बाद सत्र स्थगित कर दिया गया।
संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को सदन में अनुपूरक बजट पेश के साथ ही कई अन्य विधेयक भी पेश किए जाएंगे। वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस बार सरकार सदन में कुल 1100 करोड़ के करीब का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।
इसके बाद राज्य के इस साल के बजट का कुल आकार अगला हजार करोड़ के पार पहुंच जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अनुपूरक में सरकार इस साल के लिए कुछ नई योजनाओं का भी ऐलान कर सकती है। बुधवार को एक बार फिर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें आगे के कार्यक्रमों पर मुहर लगाई जाएगी। विदित है कि विधानसभा का सत्र पांच से आठ सितंबर तक आयोजित होना है, सात सितंबर को अवकाश रहेगा।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating