देहरादून: अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में होनी है। इसका आयोजन आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आना प्रस्तावित है।उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम बारमौ में श्री खण्डेनाथ स्वामी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग की स्थापना के लिए 56.80 लाख रूपये की स्वीकृति की प्रदान मुख्यमंत्री धामी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च