उत्तराखंड को जल्द मिल सकती है नई रेल सुविधा, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा शुरू करने का किया अनुरोध - Uttarakhand Samachar

कोटद्वार : उत्तराखंड क़ो जल्द नई रेल की सुविधा मिल सकती है ,आज राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की जिसमें उन्होंने कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया इसकी जानकारी सांसद ने ट्वीट के मध्यम से इसकी जानकारी दी

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि “केंद्रीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी से भेंट कर कोटद्वार-नई दिल्ली के बीच रात्रि रेलसेवा को और सुगम करने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में शीघ्र विचार करेंगे।साथ ही उनसे अनुरोध किया कि देहरादून-लखनऊ के बीच वंदेभारत जैसी सुविधा प्रदान की जाए।”

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही कोटद्वार से व्यापार मंडल के कई नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला के साथ सांसद बलूनी से मुलाक़ात की थी और कोटद्वार मे रेल यात्रा की सुविधाओं मे बढ़ोतरी की मांग की जिसका संज्ञान लेते हुए सांसद ने आज रेल मंत्री से इस बारे मे मुलाक़ात की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *