केंद्र सरकार ने दी उत्तराखंड को बड़ी सौगात, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से नासूर बन चुके संवेदनशील भूस्खलन जोन के उपचार के दिए 971.68 करोड़ रुपए
देहरादून उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में नासूर बन चुके संवेदनशील भूस्खलन जोन के उपचार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना में चिह्नित किए गए 155 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन में से 89 जोन के लिए 971.68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
इनमें से 107 को डीपीआर तैयार हो गई है। भूस्खलन जोन के उपचार का काम अगले माह बारिश खत्म होने के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश में मानसून सीजन में हर साल सक्रिय अमर उजाला होने वाले डीपीआर लैंडस्लाइड जोन एक्सक्लूसिव अभियंता दयानंद ने बताया प्रदेश के विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं। सड़कों के बंद होने से आवाजाही बाधित होती है, वहीं पूरा जनजीवन प्रभावित होता है।
सरकार भूस्खलन से बंद मार्गों को खोलने में हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन हर और फिर वहीं स्थिति बन जाती है। बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए बजट जारी करने का अनुरोध केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से किया था।
अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पहले चरण में 89 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन के लिए 971.68 करोड़ जारी किए हैं। लोनिवि के मुख्य कि सभी नेशनल हाईवे पर 155 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इनके उपचार के लिए डीपीआर बनाने का काम नोडल एजेंसी के तौर पर टीएचडीसी को सौंपा गया है। इनमें से अभी तक 107 को डीपीआर प्राप्त हो गई है, जबकि 89 के लिए केंद्र सरकार की ओर से पैसा जारी कर दिया गया है
More Stories
सहारनपुर के भाईयों का दुबई लिंक: रुड़की के झबरेड़ा थाने में सवा दो करोड़ के घोटाले की जांच शुरू।
उत्तराखंड के झबरेड़ा क्षेत्र में बैंक खातों के जरिए हो रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संदिग्ध ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है।...
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...

Average Rating