अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, वर्दी पहनी है तो उसके प्रति जवाबदेह भी रहना होगा- एसएसपी हरिद्वार
हरिद्वार : हरिद्वार जनपद में पुलिसकर्मियों के अनुशासनहीन आचरण पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए निम्न अधिकारी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है–
1) चौकी इंचार्ज शान्तरशाह हेमदत्त भारद्वाज
अपहरण जैसी जघन्य घटना की तहरीर एवं प्रकरण के संबंध में गुमराह करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करना आदि
2) कांस्टेबल चालक निलय यादव
दिनांक 23-08-2023 को थाना सिडकुल से पुलिस लाइन स्थानांतरण के दौरान थाना स्टाफ एवं थाना अध्यक्ष के प्रति अशोभनीय भाषा व आपत्तिजनक व्यवहार करने के कारण
3- आरक्षी रिपेन्द्र कैंतुरा
4- आरक्षी मोहन
5- आरक्षी मनोज डोभाल
आरक्षी रिपेन्द्र कैंतुरा के ड्यूटी पर न होने के दौरान सड़क मार्ग में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर आमजन से हुए विवाद जिसके फलस्वरुप थाना सिडकुल में तैनात आरक्षी मोहन एवं आरक्षी मनोज डोभाल द्वारा व्यक्ति को थाने पर लाकर बिना थाना अध्यक्ष के संज्ञान में लाए एवं दिवस अधिकारी को गुमराह करते हुए 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर छोड़ना जिससे पुलिस की आमजन में छवि धूमिल होने के कारण
इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल होंगे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की
कोतवाली रुड़की का स्वतंत्र प्रभार देख रहीं आईपीएस (प्रशिक्षु) निहारिका तोमर के दिनांक 28-05-2023 से व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत 12 सप्ताह का ग्रामीण क्षेत्र थाने का स्वतंत्र प्रभार के प्रशिक्षण की अवधि दिनांक 20-08-2023 को पूर्ण होने के फलस्वरुप निरीक्षक मनोज मैनवाल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की नियुक्त किया जाता है।
आईपीएस प्रशिक्षु निहारिका तोमर द्वारा दिनांक 30-08-2023 से जनपद के शेष व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किए जाएंगे एवं तत्पश्चात दिनांक 30-08-2023 से निरीक्षक मनोज मैनवाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के दायित्वों का पूर्ण रूपेण पालन किया जाएगा।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating