भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा कल पहुंचेंगे देहरादून, करेंगे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शिरकत
देहरादून;- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को होने वाले इस दौरे की शुरुआत मंत्री जेपी नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे। इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के “वसुदेव कुटुंबकम् “व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांय काल में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। अपने व्यस्तम दौरे के बाद वे रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating