यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांव आए भू धंसाव की चपेट में, लोग घर छोड़ने को मजबूर
यमकेश्वर : उत्तराखंड में जहां बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है तो वही आम जन मानस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत डांडामंडल क्षेत्र के देवराना, भूम्यासारी और कसाण गांव भू धसाव की चपेट में हैं। इन गांवों में मोटर मार्ग और गांव का पैदल रास्ते टूट गए हैं। ग्रामीणों के घरों और खेतों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है। जान माल का नुकसान न हो इसके लिए ग्रामीण अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर निकल गए हैं।
कई ग्रामीण पौड़ी प्रशासन की ओर से दिए गए छोटे छोटे टैंटों के अंदर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। बारिश होते ही ग्रामीण डर और सहम रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण प्यारेलाल कंडवाल ने बताया कि बीते दिनों हुई तेज बारिश से देवराना गांव में बहुत नुकसान हुआ है। सड़क के नीचे बने अधिकांश आवासीय घर जमींदोज हो गए हैं, कई घरों में दरारें आ गई है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating