जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान पर एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी
जौलीग्रांट : उत्तराखंड में कल शाम से लगातार बारिश शुरू हुई जिसने बहुत सी जगहो पर तबाही मचा दी, वही भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान आ गए, जिससे कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। भारी बारिश के कारण जहां एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई।
बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में किया है। थानों वन रेंज से पहली बार यहां घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। जंगल के सागौन के करीब आधा दर्जन पेड़ 11 केवी की लाइनों व मार्ग पर गिर गए। जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्राम प्रधान पंकज रावत द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ ने कालूवाला में राहत और बचाव कार्यों के लिए मोर्चा संभाला। जेसीबी की मदद से पानी को डायवर्ट किया गया। वहीं विद्युत लाइनों और मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
More Stories
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...

Average Rating