उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस निकालेगी दो माह तक पदयात्रा दो माह तक उत्तराखंड में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा
उत्तराखंड : आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोस चुनावों से पहले कांग्रेस उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पदयात्रा की तैयारी के संबंध में बीते दिन कांग्रेस भवन में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह अग्निपथ योजना को युवाओं के ऊपर थोपा गया, उससे बेरोजगार नौजवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दूसरी ओर अंकिता भंडारी प्रकरण में लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से लीपापोती की जा रही है। वीआईपी कौन है? जनता पूछ रही है मगर जवाब नहीं मिल रहा है। यह पदयात्रा लगभग सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और जनता से संवाद करने का माध्यम बनेगी।
उत्तराखंड को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड को न तो डबल इंजन का लाभ मिला न राज्य का विकास हुआ। राहुल गांधी उत्तराखंड की स्थितियों से भलीभांति अवगत हैं। इसलिए वह उत्तराखंड को लेकर गंभीर हैं। तभी उन्होंने उत्तराखंड में पदयात्रा के लिए लंबा समय देने का वचन दिया है। वह खुद उत्तराखंड के जनमानस से जुड़कर उनका दुख-दर्द बांटना चाहते हैं। बैठक में विधायकों, वरिष्ठ नेताओं के अलावा, सभी जिलाध्यक्ष, एआईसीसी के सदस्य, पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी भी भाग लेंगे। सितंबर में शुरू होने वाली पदयात्रा दो माह तक चलेगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating