हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रमोटिंग ईज ऑफ लीविंग थ्रो गुड गवर्नेंस एण्ड यूज ऑफ टेक्नोलॉजी के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) को बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता ने प्रमोटिंग ईज आफ लीविंग थ्रो गुड गवर्नेंस एण्ड यूज ऑफ टेक्नोलॉजी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संस्थाओं के अध्यक्षों, शिक्षाविदों, अभिभावकों ने छात्रों की टीसी, मार्कशीट, माइग्रेशन सार्टीफिकेट जारी करने की प्रणाली को सरल बनाने, सार्टीफिकेट/मार्कशीट के सत्यापन की प्रणाली को भी आसान बनाने, स्कू्रटनी/सुधार परीक्षा, डीजीलॉकर, स्कूल/कॉलेजों में गुणात्मक अवस्थापना सुविधाओं का विकास, लर्निंग आउटकम में सुधार आदि पर विस्तार से चर्चा की, जिस पर शिक्षाविदों आदि ने इन बिन्दुओं पर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में प्रस्तुत किये, जिन्हें क्रियान्वित किये जाने के सम्बन्ध में शासन को प्रेषित किया जायेगा। इस अवसर पर नरेश हल्दियानी जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ दीपक दीक्षित, जेपी काला, एस.एस.तोमर संजीव जोशी, दीप्ति यादव, प्रवीण कुमार, दीनानाथ यादव, दीप कुमार, महेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, मेराज अहमद, लखबीर सिंह, एम0के0सिंह राजकुमार सिंह, मनोज कुमार आर एस सूद, अरविंद कुमार सेमवाल, जिला खेल अधिकारी, जिला उप क्रीड़ाधिकारी, अजीम प्रेमी जी फाउंडेशन हरिद्वार के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation जिलाधिकारी हरिद्वार ने दिए निर्देश एडीबी, सीवर लाईनों की मरम्मत का कार्य निर्धारित मानकों का पालन करते हुए सुनिश्चित करें राज्य सरकार ने बढ़ाई तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि