खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी बिजली, अस्पातल में भर्ती महिलाएं

Read Time:1 Minute, 27 Second

उत्तरकाशी:- उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में अचानक से हुई बारिश से ग्राम बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बंचाण गाँव और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह निवासी कपोला खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी।

इतने में अचानक से भयंकर बारिश होने लगी और बारिश होते ही आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई ग्रामीणों ने बताया कि पूनम की माताजी अपने गांव कपोला से अपने बेटी की मदद करने के लिए इन दिनों बंचाण गांव आई हुई थी। जिला पंचायत सदस्य आंनद राणा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। चिकित्साधिकारी ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *