स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में पलटी 57 यात्रियों से भरी बस
हरिद्वार: उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच सफर जोखिमभरा बना हुआ है। हरिद्वार में यात्रियों से भरी रोडवेज बस हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। यात्री जान बचाने के लिए तड़पने लगे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि बस चालक हाईवे पर एक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर बैलेंस खो बैठा, जिससे बस पलट गई। हादसा कनखल क्षेत्र में हुआ। इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घटना शनिवार शाम की है। उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी।
बस में करीब 57 यात्री सवार थे। कनखल में हाईवे पर होटल गंगेज रिवेरा के पास एक स्कूटी सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए बस चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन क्योंकि बस की रफ्तार ज्यादा थी। इसलिए बस बेकाबू होकर एक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों को बस से निकालने के लिए पुलिस ने बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़े, तब जाकर यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। एक्सीडेंट के बाद रोड पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा करने के बाद रोड से हटवाया। इसके बाद ही सड़क पर आवाजाही शुरू हो सकी। हादसे के वक्त वाहन में 57 यात्री सवार थे। घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating