देहरादून:- उत्तराखंड में एक तरफ जहां डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो वहीं अब आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश के चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से देहरादून जिले में सबसे अधिक 94 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में 4, पौड़ी में 2 व हरिद्वार जिले में 1 मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलों को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। जिसमें डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की एलाइजा जांच, अस्पतालों में अलग से आईसोलेशन वार्ड, मरीज के आसपास 50 घरों में स्क्रीनिंग, फॉगिंग और जन जागरूकता के लिए अभियान चलाने को कहा गया। वहीं, अब आई फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने बताया कि बरसात के मौसम में आई फ्लू के मामले आ रहे हैं। इससे मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचने के लिए सावधानी और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। आई फ्लू मरीजों को उपचार के लिए सभी जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाएंगे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए की बड़ी पहल अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि