हरिद्वार:- पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से उफनाई गंगा जहां हरिद्वार में चेतावनी स्तर पर बह रही है वही हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर 10 गंगा के तेज बहाव को ना झेल सका और आज शाम टूट गया। हरिद्वार में भीमगोडा बैराज उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के द्वारा संचालित होता है ऐसे में अचानक बैराज के गेट के टूटने की खबर से हड़कंप मच गया मौके पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए है यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बकायदा पूरी घटना की लीपापोती करना भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने हो चुके गेट को बदलने के लिए स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन कांवड़ मेले में भारी यातायात जाम के चलते यह गेट यहां नहीं आ सके। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के बीच भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटना यूपी सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही साबित कर रहा है। बताया जा रहा है कि सन 1984 में यह गेट लगाए गए थे और यह जर्जर हो चुके थे जिनको बदलने के लिए बकायदा उत्तर प्रदेश शासन में स्वीकृति भी मिल चुकी थी लेकिन समय से यह गेट नहीं बदले जा सके। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया पौधारोपण दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया बही नदी में, हादसे में दोनों की मौत