पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश लगातार जारी, आज भी इन 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी
देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज बुधवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत आज राज्य के 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वही आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 8 जिलों में भारी से भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।
आठ जिलों में छुट्टी घोषित
मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिले में छुट्टी की घोषणा की है जिनमें 8 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत ,पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। uttarakhand weather alert भारी बारिश से नदी नाले उफान पर ,273 सड़कें बंद
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं देर शाम तक राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है और बिजली विवादित हुई है जिससे पेयजल में भी दिक्कत आई है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...


Average Rating