देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट कर देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को आकर्षित कर रहा है। राज्य में फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लिया जाता है। इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर पाण्डे, शालिनी शाह, श्री प्रवीन काला, अमित जोशी, राजेश शाह, वरूण ढ़ौढ़ियाल एवं गौरव ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री धामी ने सांस्कृतिक उत्सव निनाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग