पिथौरागढ़ डिपो की बस का हुआ ब्रेक फेल, बाल बाल बची यात्रियों की जान, 8लोग गंभीर रूप से घायल

Read Time:3 Minute, 23 Second

चंपावत: आज लोहाघाट के मरोड़ाखान के पास देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस uk07 PA 2906 के तीव्र ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस में बैठ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई बस के चालक पंकज पांडे ने हिम्मत से काम लेते हुए बस को नियंत्रित करते हुए पहाड़ी से टकरा दिया और बस में सवार 26 यात्रियों की जान बचा ली पहाड़ी से बस टकराने से चालक परिचालक सहित छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए तभी वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य कर्मी हरिमोहन बोरा ने पुलिस व 108 को सूचना दी तथा हरिमोहन बोहरा, पंकज भट्ट पंकज जोशी व पंकज खर्कवाल आदि युवाओं के द्वारा घायल यात्रियों को बस से निकाला गया।
सूचना मिलने पर 112 व पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा मामूली रूप से घायलों को अन्य बस से उनके गंतव्य को भेज दिया गया घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर करन ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं पर चोटे काफी लगी हुई है जिनका उपचार चल रहा है वही बस के चालक पंकज पांडे ने बताया तीव्र ढलान में अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए तो उन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकराया पड़ा चालक ने बताया।

उन्हें बस को रोकने के लिए तीन बार बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा उन्होंने कहा बस काफी पुरानी हो चुकी है तथा 8 से 9लाख किलोमीटर चल चुकी है वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स न मिलने के कारण जुगाड़ कर बसों को चलाना पड़ता है कुल मिलाकर चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की जान बच गई वही लोहाघाट डिपो के एजीएम के एस राणा ने अस्पताल आकर घायलों का हालचाल जाना उन्होंने कहा नियमों के हिसाब से सभी घायलों को मुआवजा दिया जाएगा कुल मिलाकर उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा 8 से 9 लाख किलोमीटर चल चुकी खटारा बसों को पहाड़ी सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है वर्कशॉप में बसों के स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल पा रहे है रहे हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा इन खटारा बसों को पहाड़ी सड़कों में चलाकर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है गनीमत रही बस पहाड़ी से नीचे नहीं गई अन्यथा एक भीषण हादसा सामने नजर आ सकता था पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *