देहरादून : समान नागरिक संहिता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने सत्य कहा है कि कुछ देश विरोध लोग जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, जरा सोचिए एक परिवार के सदस्यों के घर में अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है। सीएम ने आगे लिखा, फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जितनी भी योजनाएं आई, वह सबके लिए आई हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। संतुष्टिकरण पर जोर रहा है। तुष्टिकरण किसी का नहीं हुआ। समान नागरिक संहिता की विशेषज्ञ समिति ने मसौदा तैयार कर लिया है। अब यह मसौदा एक-दो दिन में प्रकाशन के लिए चला जाएगा। प्रदेश सरकार आशा कर रही है कि समिति उसे 30 जून तक ड्राफ्ट सौंप देगी। सूत्रों के मुताबिक, यदि मसौदे की छपाई में समय लगा तो इसमें देरी हो सकती है। समिति सरकार को ड्राफ्ट जुलाई महीने के पहले हफ्ते में सौंप सकती है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में एरोमा पार्क का भूमि पूजन कर किया प्लाटों का आवंटन मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक