बेलड़ा गांव की घटना पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की प्रतिक्रिया, वास्तविक दोषियों पर हो कार्यवाही, निर्दोष को किया जाए रिहा
देहरादून: रुड़की के बेलड़ा गांव की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वास्तविक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और निर्दोषों को राहत देने की मांग की है। एक बयान जारी करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि रुड़की के बेलडा में दलित युवक पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में हाल में मौत हो गई।
आर्य ने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया है और पंकज की बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी है। यशपाल आर्य ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है इस घटना में महिलाओं को भी निर्ममता से पीटा गया है, जबकि एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. इस घटनाक्रम में कुछ ऐसे निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की गई है, जो मृतक युवक के परिजनों को सांत्वना देने आए थे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया है, वह निंदनीय है, लेकिन निर्दोष लोगों पर बर्बरता पूर्वक जो लाठीचार्ज किया गया है वह भी उचित नहीं है। सरकार जेल में बंद निर्दोष लोगों को तत्काल रूप से रिहा करे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे, साथ ही इस प्रकरण में जो भी दोषी हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating