VC MDDA बंशीधर तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी टीम के साथ किया योग - Uttarakhand Samachar

देहरादून:- आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं देवभूमि उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानिदेशक सूचना, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने अपनी टीम के साथ राजपुर के एमडीडीए पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर योग के कई आसन किए इस मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग के साथ-साथ खानपान व दैनिक रूटीन कैसे बेहतर किया जाए इस पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर वीसी एम डीडीए ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन आम आदमी के लिए किया जाएगा बहुत जल्द इसकी विधिवत सूचना जारी कर दी जाएगी हर व्यक्ति स्वस्थ निरोग रहे और कोई रोग किसी व्यक्ति में धारण हो इससे पहले ही उसकी प्रतिरोधक क्षमता और बेहतर हो यह हमारा प्रयास है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *