मुख्य सचिव ने ईको टूरिज्म एवं सरकारी भूमि की डिजिटल सूची तैयार किए जाने के संबंध में की बैठक, दिए निर्देश - Uttarakhand Samachar

देहरादून:-  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में ईको टूरिज्म एवं सरकारी भूमि की डिजिटल सूची तैयार किए जाने को लेकर आयोजित बैठक में सभी जिलाधिकारियों एवं डीएफओ को ईको टूरिज्म की दिशा में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाने पर फोकस करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने हेतु स्थान चिन्हित किए जाने के साथ ही DPR तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रस्ताव में DPR के साथ फंडिंग और योजना पूर्ण होने की समय सीमा पहले से ही निर्धारित की जाए।

May be an image of 9 people, people studying and text

मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों के क्षेत्रों में दौरे के दौरान स्थानीय लोग अक्सर अपनी बहुत छोटी-छोटी मांगें और समस्याएं रखते हैं। इन छोटी-छोटी मांगों को गंभीरता से लेते हुए मांगों को पूरा करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आमजन का सिस्टम पर विश्वास बना रहे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकि, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं सचिव चंद्रेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *