उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में बारिश हुई तो कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए थे। गंगोत्री सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को प्रदेश में झोंकेदार हवाएं चलने, हल्की बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, मौसम खराब होने के दौरान खुले में रहने के बजाय लोग पक्के घरों पर रहें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी से मिलने दिल्ली से पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर रखी बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह की माता का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार