मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया निकाय चुनाव होंगे तय समय के भीतर
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव समय पर ही होंगे। अभी निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिलों से सरकार को परिसीमन की रिपोर्ट मिल जाएंगी। सचिवालय में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और भाजपा संगठन निकाय चुनाव को तैयार हैं। दरअसल, विपक्ष सरकार पर बार-बार निकाय चुनाव लटकाने का आरोप लगाता रहा। इस बीच सीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव तय समय के भीतर होंगे। उन्होंने कहा कि निकायों के कुछ वार्डों का परिसीमन और कुछ के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है।
डीएम इस प्रक्रिया में लगे हैं और उन्हें तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी तो सरकार राज्य निर्वाचन आयोग को यह प्रस्ताव भेज देगी। निकायों में नवंबर माह में चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में 103 नगर निकाय हैं, जिनमें से 97 में चुनाव प्रस्तावित हैं।
वहीं, राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट का कहना है कि आयोग को परिसीमन की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद नई मतदाता सूची बनाने और फिर आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग निकाय चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तरह है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating