मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ पैदल मार्ग का निरीक्षण
केदारनाथ:- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और इस दौरान लाखों की संख्या में यात्री चारधाम यात्रा कर चुके हैं। वहीं 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु वेटिंग लिस्ट में है जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान जहां यात्रियों को कई जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो कई बार यात्री सोशल मीडिया पर यात्रा की खामियों को लेकर वीडियो भी डाल रहे हैं। और इन सब को लेकर प्रदेश सरकार भी काफी संजीदा नजर आ रही है खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वहीं प्रभारी मंत्री होने एक नाते मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रप्रयाग जनपद में गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री शेड, पैदल मार्ग के खड़ंजे, शौचालयों व पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खच्चरों हेतु बनाए गए घोड़ा पड़ाव, सादे व गरम पानी की चरों का भी निरीक्षण किया। यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं, व्यवसाईयों व खच्चर स्वामियों से संवाद किया। यात्रा में आ रही कठिनाइयों तथा यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु सुझाव मांगे।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में आदेश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating