उत्तराखंड में आठ और निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में हुए सूचीबद्ध
देहरादूनः- आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उपचार सेवाएं देने वाले अस्पतालों के बेड़े में आठ निजी अस्पताल और जुड़ गए हैं। इनमें दो अस्पताल सीमांत पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ के भी शामिल हैं। हाल ही में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के निर्धारित मानकों की कसौटी पर कसते हुए उनकी सूचीबद्धता पर मुहर लगाई है।
गौरतलब है कि पूर्व में प्रदेश के 102 सरकारी व 126 प्राइवेट अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत सेवाओं के लिए सूचीबद्ध किया गया था। अब सूबे के दूरस्थ जनपद पिथौरागढ़ में संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज तथा रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर को सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा देहरादून जनपद में स्पंदन हार्ट सेंटर, हरिद्वार में भगवती हॉस्पिटल तथा उधम सिंह नगर में द मेडिसिटी रूद्रपुर, नरूला हॉस्पिटल, इमेज आई हॉस्पिटल व महाजन हॉस्पिटल सूचीबद्ध हुए हैं। प्रदेश में अब 102 सरकारी और 134 प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान योजना की सूचीबद्धता में कुल 236 अस्पताल हो गए हैं।
ये आठ अस्पताल हुए हैं सूचीबद्ध
संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज पिथोरागढ़
रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर पिथोरागढ़
स्पंदन हर्ट सेंटर देहरादून
द मेडिसिटी रूद्रपुर
नरूला हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
इमेज आई हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
भगवती हॉस्पिटल हरिद्वार
महाजन हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating