देहरादून : प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही राजधानी देहरादून में भी झमाझम बारिश सुबह से शुरू हो गई है, जिस से लोगों को गर्मी से निजात मिली, बारिश अधिक होने के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। आज सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गई। उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने कहा देश से गरीबी हटाने का असली काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया मंत्री धन सिंह रावत ने कहा 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान चलाया जाएगा पूरे उत्तराखंड में