सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य धाम का किया निरीक्षण - Uttarakhand Samachar

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम के स्थल का विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी भी ली।
अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्य को दिन रात कार्य कर हर हाल में नवम्बर माह तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा यह राज्य सरकार के साथ ही मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्य धाम में विशेष रुचि है। उन्होंने कहा सैन्य धाम का बजट 58 करोड़ से बढ़कर अब 98 करोड़ हो गया है। मंत्री ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं।
इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा अगले माह से अमर ज्योति जवान का कार्य प्रारंभ होगा और उसमे जो शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है वह उस अमर जवान ज्योति के स्थल में डाला जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पांचवें धाम सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग यहां आते हैं। ठीक उसी प्रकार से सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक, ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल उपनल प्रबन्ध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *