डीजीपी अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा
आगामी 24 से 28 मई 2023 तक मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
डीजीपी अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु लिए गए निर्णयों को अंतिम रूप देते हुए फुलप्रूफ व्यवस्था रखने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम में एसडी0आर0एफ, जल पुलिस व फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात करने एवं यातायात प्रबन्धन हेतु मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में जी-20 समिट सचिवालय के अधिकारीगण, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र- करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी गढ़वाल व पौड़ी गढ़वाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating