मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में “स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक” कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त होंगे और यह आदर्श उत्तराखण्ड के लिये भी अच्छी पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युग साइंस और टेक्नोलॉजी का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहा करते हैं कि देश के विकास के लिए लोग साइंस व टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करें। टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम कार्यों को आसानी से करने के साथ ही कम समय में अधिक काम कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत में बनाए जा रहे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कैंपस का शासनादेश जारी कर दिया गया है। चम्पावत जिले के सभी विद्यालय भवनों का जीर्णोंधार, सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है साथ ही सभी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, अध्यक्ष नगर पालिका विजय वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं संपर्क फाउंडेशन की टीम मौजूद रही। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक माह की एक तारीख तक विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पेंशन उनके खाते में पहुँच जाए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के प्रस्ताव का मुख्यमंत्री धामी ने किया समर्थन