आज मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर, करेंगे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात - Uttarakhand Samachar

वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन सरकार के आला अफसरों की बैठक करने के बाद रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की योजनाओं के लिए नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान उनका केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। राज्य की रेलवे से जुड़े प्रस्तावों और मांगों को लेकर सीएम केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे। बकौल सीएम, उन्होंने पिछले दिनों रेल मंत्री से भेंट में देहरादून, रामनगर और टनकपुर से नई रेलगाड़ियां शुरू होनी हैं। वह फिर इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे। सीएम, सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भी भेंट कर सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *