कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। मंत्री गणेश जोशी ने राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण का अनुरोध किया। साथ ही मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग तीन किलोमीटर लंबी टनल का शिलान्यास करने के लिए भी न्यौता दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने टनल का शिलान्यास करने के लिए शीघ्र उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि किमाड़ी मोटर मार्ग को देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस रास्ते की हालत खस्ताहाल है। मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवंबर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।
मंत्री ने कहा देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating