डीजीपी ने मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक
देहरादून:- सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई।
राज्य में केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच रविवार को इंटेलीजेंस ने भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को दिया था। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की।
एडीजी कानून व्यवस्था मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। जेड प्लस सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी के कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों और कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लोग मिलने जाते हैं उनका भी सत्यापन किया जाएगा। ताकि, उनसे कोई गलत व्यक्ति मिलने न जाने पाए। एडीजी ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।
More Stories
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...
Roorkee News: नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत, दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत
रुड़की/रुद्रपुर: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के बीच रुड़की से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली...
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल-चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित...
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...

Average Rating