मुख्यमंत्री धामी की अल्मोड़ा को सौगात, जागेश्वर को प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में किया जाएगा विकसित
अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जागेश्वर को प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर आएंगे। जल्द भव्य और दिव्य जागेश्वर आप सबके सामने होगा। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के माध्यम से किए गए कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि समान नागरिकता ड्राफ्ट बनकर तैयार है। प्रदेश सरकार ने जो ड्राफ्ट बनाया, वो पूरे देश में माडल बनने जा रहा है। यह गर्व की बात है।
मानसखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष यहां आते हैं। उनकी सुविधा के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। डोल में सनातन शिक्षा पद्धति को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। बाबाजी के माध्यम से संस्कृत विद्यालय संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चे नि: शुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस विद्यालय को भविष्य में महाविद्यालय अगर जरूरत पड़ी तो विश्वविद्यालय स्तर तक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
सीएम धामी ने जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा की मांग पर डोल आश्रम के पास चार पार्किंग स्थल, दो हेलीपैड बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर डोल आश्रम के संस्थापक कल्याण दास, विधायक मोहन सिंह मेहरा, मनोज तिवारी, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद आदि मौजूद थे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating